फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर अंतर्राष्टीय हवाई अडडे से संबंधित सुरक्षा प्रबंधन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वाइंट डायरेक्टर ने हवाई अड्डे का निरीक्षण किया
विज्ञापन

डायरेक्टर और पुलिस अधिकारियों के साथ हुई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की सुरक्षा व्यवस्था देखने के लिए शुक्रवार को बीसीएएस के ज्वाइंट डायरेक्टर लखनऊ चंद्रभान राम पहुंचे। उन्होंने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मीटिंग की। निरीक्षण के दौरान जो कमियां मिलीं, उन्हें जल्द दूर करने के निर्देश दिए।
ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (बीसीएएस) के ज्वाइंट डायरेक्टर लखनऊ चंद्रभान राम, हवाई अड्डे के डायरेक्टर अनिल द्विवेदी के साथ हवाई पट्टी पर पहुंचे। उन्होंने यहां बिल्डिंग, रन-वे, निकास-प्रवेश समेत अन्य जगहों का निरीक्षण किया। इसके बाद बैठक कर कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। ज्वाइंट डायरेक्टर चंद्रभान राम ने बताया कि हवाई अड्डे की सुरक्षा को लेकर निरीक्षण कर लिया हूं। इसकी रिपोर्ट तैयार की जाएगी, उसके बाद रिपोर्ट का परीक्षण होगा। इस मौके पर सीओ पीयूषकांत राय, हवाई अड्डे के सुरक्षा प्रबंधक संतोष मौर्य, उप महाप्रबंधक (सिविल) एनपी कोरी, आईबी के प्रताप सिंह यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हवाई अड्डे पर 25 वॉच टॉवर बनेंगे
हवाई अड्डे पर सुरक्षा प्रबंधन को लेकर चहारदीवारी के किनारे 25 वॉच टॉवर बनाए जाएंगे। इसके लिए भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण की ओर से टेंडर हो चुका है। इन वॉच टावरों के निर्माण पर लगभग 60 लाख रुपये खर्च होगा। जल्द ही कार्य आरंभ होगा। यह जानकारी उप महाप्रबंधक (सिविल) एनपी कोरी ने देते हुए बताया कि वॉच टॉवरों के माध्यम से पूरे हवाई अड्डे की सुरक्षा की निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें