फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: राजकीय सम्मान के साथ जितेंद्र पांडेय को दी अंतिम विदाई

Thu, 18 Dec 2025 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जौरा बाजार। क्षेत्र के गांव धौरहरा पांडेपट्टी निवासी 85 वर्षीय लोकतंत्र रक्षक सेनानी जितेंद्र पांडेय का बुधवार की सुबह निधन हो गया। वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज गोरखपुर मेडिकल काॅलेज में चल रहा था। बुधवार की सुबह उनकी अचानक तबियत बिगड़ी तो परिजन उनहें अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। इसकी जानकारी होते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

सुबह उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचा। उनके निधन की खबर मिलते ही कसया एसडीएम डॉ. संतराज सिंह बघेल, चौराथाने के उपनिरीक्षक सुरेंद्र यादव आदि उनके घर पहुंच कर पुष्पांजलि अर्पित किया। इस दौरान कानूनगो नंदलाल पाठक, लेखपाल सन्नी गुप्ता, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विजय बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें