खड्डा। मठिया बुजुर्ग गांव में रावण का पुतला दहन देखने व मेला करने आईं तीन महिलाओं का आभूषण गायब हो गया। इस मामले में कुछ महिलाओं को चोरी के संदेह में पकड़कर पुलिस ने पूछताछ किया था, लेकिन अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। पीड़ित महिलाओं ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम एकडंगी निवासी चानपती देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि 13 अक्तूबर को मठिया में आयोजित मेला देखते समय गले से किसी महिला ने मंगलसूत्र खींच लिया। संदेह के आधार पर तीन महिलाओं को पकड़कर पुलिस थाने ले गई थी। इसी तरह नवल छपरा गांव की जैबुननेसा मेला में गईं थी। उनके गले से सोने की चेन किसी ने खीच लिया। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के बैरागी पट्टी गांव की पूनम देवी ने बताया है कि उनका भी मंगल सूत्र गले से खींच कर गायब कर दिया गया। इस संबंध में इंसपेक्टर क्राइम अवधेश उपाध्याय ने बताया है कि मामले में छानबीन चल रही है।