फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तांत्रिक ने की थी जवाहिर की हत्या

Thu, 04 Dec 2025 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के कटाई भरपुरवा दुसाधीपट्टी में रविवार को बिहार के रहने वाले युवक की हत्या तांत्रिक ने ईंट से चेहरे पर वार कर किया था। पुलिस का दावा है कि रात को जबरदस्ती का विरोध करने पर तांत्रिक ने घटना को अंजाम दिया। मेडिकल कॉलेज से इलाज की डर से भागने के बाद जवाहिर की तांत्रिक से मुलाकात पड़रही बाजार में हुई थी। दोनों नशा करने के बाद काली मंदिर पर देर शाम को गए थे। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ईंट को बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में प्रस्तुत किया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। जटहा बाजार के एसओ आलोक यादव ने बताया कि पश्चिमी चंपारण जिले भीतहा थाना क्षेत्र के विनही खैरा गांव निवासी जवाहिर के लीवर में दिक्कत थी। घर वाले उसे मेडिकल कॉलेज कुशीनगर में भर्ती कराए थे, शनिवार को अचानक वार्ड से जवाहिर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी रामकैलाश उर्फ झोटिल (55) निवासी कटाई भरपुरवा दुसाधीपट्टी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पूछताछ में बताया कि आरोपी की गलत हरकतों का जवाहिर ने विरोध किया था, जिसके बाद बदनामी के डर से ईंट से हमला कर उसकी हत्या कर दिया। उन्होंने बताया कि आरोपी को ठोकर नंबर तीन पर मंदिर के पास स्थित आश्रय गृह से मंगलवार रात करीब दस बजे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस के अनुसार एक दिन शनिवार को दोपहर बाद दोनों पड़रही बाजार में एक साथ घूमते हुए दिखाई दिए थे, दुकानों से रुपये मांगकर दोनों नशा किए और देर रात को गांव के काली मंदिर पर आए।
तांत्रिक की हरकतों का विरोध जवाहिर ने किया, इस पर तांत्रिक उसके सिर पर ईंट से वार कर दिया। आश्रय गृह में हत्या करने के बाद उसे घसीटकर कैंपस में छोड़कर फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें