फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अनुपस्थित एलटी का वेतन रोका, स्पष्टीकरण तलब

Mon, 06 Jul 2026 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
टेकुआटार पीएचसी पर लगे जन आरोग्य मेले का निरीक्षण करते सीएमओ डाॅ. चन्द्र प्रकाश।स्रोत-सोशल मीडि
विज्ञापन
पडरौना। न्यू पीएचसी टेकुआटार में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का सीएमओ डा.चंद्रप्रकाश ने निरीक्षण किया। स्वास्थ्य केंद्र पर लापरवाही सामने आई। यहां तैनात लैब टेक्नीशियन दीपमाला अनुपस्थित पाई गईं। मरीजों की जरूरी जांचें नहीं हो सकीं व आरोग्य मेला प्रभावित रहा। इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ ने एलटी दीपमाला का एक दिन का वेतन रोकने के आदेश के साथ ही उनसे स्पष्टीकरण तलब किया है। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में जगह-जगह उगी बड़ी घास और गंदगी को देखकर सीएमओ ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने मौजूद चिकित्सक को तत्काल पूरे परिसर की सफाई कराने और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की सख्त हिदायत दी। इसके साथ ही,मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर सीएमओ ने बताया कि सुरक्षा और प्रोटोकॉल के तहत यहां पर एक सेफ हाउस भी बनाया जाएगा। जिसके लिए उन्होंने मातहतों को सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें