फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जम्मू-कश्मीर के जावेद गिनी ने आगरा के एकल को हराया

Tue, 05 Nov 2024 03:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटा बाजार/नेबुआ नौरंगिया। बनकटा बाजार में तीन दिवसीय गोवर्धन मेले के अंतिम दिन विराट कुश्ती का आयोजन किया गया। विभिन्न प्रांतों के पहलवानों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, एडीजे ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने पहलवानों से हाथ मिलवाकर किया।
विज्ञापन

पहला मुकाबला जम्मू कश्मीर के पहलवान जावेद गनी और आगरा के पहलवान एकल के बीच हुआ। जम्मू कश्मीर के पहलवान जावेद गनी ने 10 मिनट की कुश्ती में पहलवान एकल को हरा दिया। राजस्थान के पहलवान सुशील ने बनारस के पहलवान दानिश को, गोपालगंज के मुमताज पहलवान ने मथुरा के सूरज को, उत्तराखंड के पहलवान हरिंदर पांडेय ने अख्तर को, हनुमान गढ़ी के पहलवान बाबा बजरंगी ने जौनपुर के धर्मेंद्र को हराया। निर्णायक बिजेंद्र यादव रहे।
नौरंगिया गांव के आईटीआई चौराहे पर स्थित लक्ष्मी मंदिर के परिसर में सोमवार को कुश्ती का आयोजन किया गया। इसमें यूपी और बिहार के अलावा क्षेत्रीय पहलवानों ने दमखम दिखाया। पहलवानों के दांव पेंच को देख दर्शक रोमांचित हो उठे। कुश्ती में करीब तीन दर्जन पहलवानों ने अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कुश्ती का शुभारंभ मुख्य अतिथि खड्डा विधायक विवेकानन्द पांडेय व विशिष्ट अतिथि खड्डा ब्लॉक प्रमुख शशांक दुबे, नेबुआ नौरंगिया प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव, नगर पंचायत खड्डा प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता नथुनी कुशवाहा ने पहलवानों का हाथ मिलाकर किया। कार्यक्रम संयोजक प्रधान संघ जिलाध्यक्ष संतोष मणि त्रिपाठी ने अतिथियों का स्वागत किया। निर्णायक बलवंत यादव और शंखी यादव रहे। संचालन नत्थू यादव उर्फ बड़का बाबू ने किया।
इस दौरान महबूब मंजर, आमोद पांडेय, विजेंद्र यादव, महेंद्र गौंड, रवि जायसवाल, संतोष मद्धेशिया, उपेंद्र कुशवाहा, सरवन गुप्ता, अलाउद्दीन, ग्राम प्रधान मैनेजर गुप्ता, नौशाद उर्फ गुड्डू, इमरान खान, नदीम शेख, विशिष्ट अतिथि नीतेश पांडेय, संजय चौरसिया, योगेंद्र प्रसाद, संतोष कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें