फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तमकुहीराज कस्बे में लगा जाम...एसडीएम का वाहन घंटों फंसा

Thu, 30 Oct 2025 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। स्थानीय नगर पंचायत के मुख्य ओवरब्रिज चौराहे से तरया मोड़ तक बुधवार को भीषण जाम लग गया। इस दौरान एसडीएम तमकुहीराज, पशु अस्पताल के एंबुलेंस व निजी स्कूलों के वाहन भी जाम में फंस गए। जाम की वजह से कस्बे के मुख्य मार्ग, ओवरब्रिज चौराहा, समउर सर्विस लेन से गुजरने वाले वाहन रेंगते नजर आए। करीब दो घंटों तक लोग जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन


तमकुहीराज कस्बे के मुख्य बाजार मार्ग पर हमेशा व्यस्त होने की वजह से जाम लगता है। इससे आसपास के लोगों के अलावा कस्बे के दुकानदार परेशान रहते हैं। मुख्य बाजार स्थित मार्ग के दोनों बगल के ठेले, खोमचे व अस्थायी रूप से दुकान चलाने वाले लोगों का कब्जा रहता है।
इसके कारण कस्बे में अक्सर जाम लगता है। बुधवार की दोपहर कस्बे के मुख्य ओवरब्रिज चौराहे के समीप वाहन चालकों की मनमानी की वजह से भीषण जाम लग गया। जाम के कारण करीब दो घंटे तक वाहन फंसे रहे।
विज्ञापन


इस दौरान एसडीएम तमकुहीराज, पशु अस्पताल के एक एंबुलेंस व निजी स्कूलों के वाहन भी जाम में फंसे रहे। उन्हें काफी देर इंतजार के बाद रास्ता मिल सका। जाम में निजी स्कूलों के वाहनों के फंसने के कारण वाहनों में सवार स्कूली बच्चें परेशान दिखे।
नगर के कई मार्गों की यातायात व्यवस्था नियमित रूप से पूरी तरह बिगड़ जाती है जिससे गुजरने वाले वाहनों को दिक्कतें होती हैं। जाम में एसडीएम का वाहन फंसने के बाद पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। इसके पहले एसडीएम के अर्दली व सुरक्षाकर्मियों ने प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पंचायत की ओर से कस्बे के सड़कों से अतिक्रमण हटाया जाता है। पुनः लोग कब्जा कर लेते हैं। इसके कारण नियमित जाम से कस्बावासी जूझते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें