फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: छठ घाट पर जा रही किशोरी से मौसा ने किया दुष्कर्म

Thu, 30 Oct 2025 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुर्कपट्टी। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी के साथ उसके मौसा ने मंगलवार की सुबह छठ घाट पर जाते समय दुष्कर्म किया। खेत में अचेत पड़ी किशोरी को जब होश आया तो घर पहुंची और परिजनों को मौसा की करतूत बताई। पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव में छठ पूजा के अवसर पर देवरिया जिले के बघौचघाट थाना क्षेत्र के मालाबार निवासी दुर्गेश अपने साढू के घर आया था। मंगलवार को भोर में साढू की 14 वर्षीय बेटी छठ घाट पर जाने के लिए निकली। इसके पीछे आरोपी मौसा लग गया। किशोरी को खेत में खींच ले गया और दुष्कर्म किया। इससे किशोरी खेत में अचेत हो गई।
इधर परिजन उसे ढूढ़ रहे थे। करीब सात घंटे बाद किशोरी बदहवाश होकर घर पहुंची और मौसा की करतूत बताई। घर पर मौजूद आरोपी मौसा किशोरी की बात को झुठलाने लगा। किशोरी की मां ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। थाने में रिश्तेदारों की मौजूदगी में पंचायत कर मामले को सलटाने का प्रयास हुआ लेकिन किशोरी की मां किसी की नहीं सुनी और पुलिस को तहरीर दे दी।
विज्ञापन

किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने मौसा पर दुष्कर्म और पाॅक्सो एक्ट का केस दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष स्वतंत्र सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें