फाजिलनगर। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का शनिवार को निर्वाण दिवस मनाया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने लड्डू का प्रसाद चढ़ाने के बाद अष्टद्रव्यों से पूजन कर निर्वाण कांड का पाठ किया। इसके पहले जैन धर्म अनुयायियों ने शोभायात्रा निकाली।
दिगंबर जैन मंदिर के पुजारी अजय कुमार जैन ने पूजन कराया। इसके बाद पुखराज जैन, डाॅ. मनोज कुमार जैन व डाॅ. मृत्युंजय ओझा ने ध्वज फहराहा। वक्ताओं ने कहा कि जैन धर्म लोगों को शांति व अहिंसा का संदेश देता है। मनुष्य को मनुष्य से जोड़ने की राह दिखाता है। इस धर्म के सभी तीर्थंकरों ने विश्व बंधुत्व की बात की है। महावीर स्वामी ने राज वैभव का त्याग करके मोक्ष के मार्ग को चुना। इसके बाद कलश में जल भरकर विधि विधान से भगवान महावीर स्वामी का पूजा करने के साथ आरती किया गया।
इस दौरान प्रेमचंद्र जैन, रोहित जैन, अनोपा देवी, रवि जैन, समीर जैन, रानी जैन, काजल जैन, सृष्टि जैन, अमित जैन, सुषमा जैन, आदेश जैन, प्रतीक जैन, प्रीतम जैन आदि मौजूद रहे।