रामकोला। थाना क्षेत्र के एक गांव की 45 वर्षीय महिला शुक्रवार की रात गांव के बाहर शौच करने गई थी। गांव के ही एक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। महिला ने शनिवार को पुलिस को तहरीर दी। रामकोला थाना क्षेत्र की महिला शौच के लिए घर से निकली थी। गांव का व्यक्ति महिला को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला के साथ इसके पहले भी आरोपी छींटाकशी कर चुका है। इंस्पेक्टर आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि कि तहरीर मिली है। आरोपी पर केस दर्ज कर लिया गया है।