पडरौना। मंगलवार की सुबह भोर से ही घना कोहरा छाया रहा है। इसकी वजह से सड़कों पर लोगों को आवागमन में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। करीब 11 किलोमीटर की गति हवा चलने से गलन भरी ठंंड बढ़ गई। इससे तापमान में गिरकर 11 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जिससे ठिठुरन बढ़ गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से जारी मौसम के पूर्वानुमान की मानें तो आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे ठंड और बढ़ने की संभावना है।
मंगलवार की भोर से ही घना कोहरा छाया था। इसके साथ ही 11 किलोमीटर की गति से हवा चल रही थी। इसके वजह से लोगों की दिनचर्या प्रभावित रही। गलन भरी ठंड अधिक होने की वजह से कामकाजी लोग घर से देर से निकले। सुबह करीब नौ बजे के बाद धीरे-धीरे कोहरा छंटने लगा, लेकिन दोपहर करीब दो बजे धूप निकली, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया की मौसम विज्ञानी श्रुति वी सिंह ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से जारी पूर्वानुमान की मानें तो आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है। उन्होंने बताया कि जारी मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार अधिकतम तापमान 20-22 और न्यूनतम तापमान 8 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि सुबह आर्द्रता 80-93 और शाम में सापेक्षिक आर्द्रता 60 से 75 फीसदी के बीच रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि पूर्वानुमानित अवधि में सात से 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चलने की संभावना है। पूर्वानुमानित अवधि के दौरान सुबह-शाम बादल छाए रहेंगे और घना कोहरा रहेगा।
0
आने वाले पांच दिनों तक रहने वाले मौसम का पूर्वानुमान
दिन .......................... अधिकतम तापमान ......................न्यूनतम तापमान
बुधवार ....................... 21.0 डिग्री सेल्सियस ...................... 11.0 डिग्री सेल्सियस
बृहस्पतिवार ....................... 22.0 डिग्री सेल्सियस ....................... 08.0 डिग्री सेल्सियस
शुक्रवार ....................... 20.0 डिग्री सेल्सियस ........................ 08.0 डिग्री सेल्सियस
शनिवार ........................ 21.0 डिग्री सेल्सियस ...................... 08.0 डिग्री सेल्सियस
रविवार ........................ 22.0 डिग्री सेल्सियस ........................ 08.0 डिग्री सेल्सियस