पटहेरवा। पटहेरवा गांव की पिंकी (30) की मौत फंदे से लटकने के कारण हुई। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई। रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिग आया है। हालांकि पुलिस को अभी तक इस मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की बात कह रही है।
पटहेरवा निवासी राकेश शर्मा की पत्नी पिंकी की सोमवार की भोर में उन्हें इलाज के लिए सीएचसी ले ले जा रहे थे। वहां डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुबह ससुराल पक्ष के लोग अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। उसी समय पुलिस वहां पहुंच गई। मृतका के पिता ने पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार की देर शाम मिले पोस्टमार्टम रिपोर्ट मौत की वजह हैंगिंग बताई गई है। प्रभारी थानाध्यक्ष हरेराम सिंह यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हैंगिंग आया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।