फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एमडीएम और पुष्टाहार का मुद्दा उठा...अफसरों ने साधी चुप्पी

Sun, 08 Dec 2024 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। ब्लॉक सभागार में शनिवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। इसमें आंगनबाड़ी का पुष्टाहार वितरण में अनियमितता, विद्यालयों में एमडीएम में मनमानी और वृद्धा व दिव्यांग पेंशन का मुद्दा उठा। मौजूद अफसर बीडीसी सदस्यों और प्रधानों के सवालों का जवाब नहीं दे सके। ब्लॉक प्रमुख ने सदस्यों को शांत कराया और निर्माण कार्यों का प्रस्ताव मांगकर बैठक खत्म करा दी। हंगामे के कारण अधिकारी भी चले गए।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधानों का कहना था कि आंगनवाड़ी केंद्रों पर दो से तीन माह बाद पुष्टाहार मिलता है। इसके बारे में ग्राम प्रधानों को जानकारी नहीं होती है। बाल विकास परियोजना अधिकारी ने कहा कि ऐसी कोई शिकायत अब तक नहीं मिली है। लिखित शिकायत मिलेगी तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र पंचायत सदस्य रामबर गांव के विद्यालय में बनने वाले एमडीएम में अनियमितता का आरोप लगाया। बीईओ राजेश प्रजापति ने कहा कि जब मध्याह्न भोजन न बने तो, तत्काल बताएं, कार्रवाई की जाएगी।
चंद्रपुर गांव के गया यादव ने कहा कि गांव की तरफ से जाने वाली सड़क के दोनों तरफ झाड़ियां बढ़ गई हैं। इससे हादसे का डर बना रहता है। बीडीओ विजय कुमार सिंह ने ग्राम पंचायत अधिकारी को झाड़ियाें को सही कराने का निर्देश दिया। अंत में ब्लॉक प्रमुख दिग्विजय सिंह उर्फ लक्ष्मण सिंह ने कहा कि क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने मौजूद क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधानों से आरसीसी सड़क, नाली, पथ प्रकाश आदि निर्माण कार्यों के लिए प्रस्ताव मांगा। एडीओ पंचायत मनोरंजन लाल श्रीवास्तव, प्रधान संघ के अध्यक्ष सतीश कुमार मौर्य, पतिराज, आनंद दीक्षित, राजेश राव, अशोक कुमार, सुग्रीव कुमार संत, विजय कुमार मौर्या, राणा प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें