संवाद न्यूज एजेंसी नेबुआ नौरंगिया। खड्डा थाना क्षेत्र के गुलहरिया रेगुलेटर स्थित शिव मंदिर के सामने रविवार सुबह ताजिया जुलूस में शामिल युवकों ने नारेबाजी करते हुए इस्लामिक झंडा लहराया।
इससे माहौल बिगड़ गया। पुलिस की सक्रियता के चलते सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने से बच गया। इस घटनाक्रम का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वॉयरल कर दिया। इसके बाद ताजिया जुलूस में पुलिसकर्मियों की और संख्या बढ़ा दिया गया।
गुलहरिया के शिव मंदिर के पुजारी बिट्ठल भगत और नौरंगिया मंडल के युवा मोर्चा अध्यक्ष गंगा सागर सिंह का आरोप है कि ताजिया जुलूस शांति तरीके से दोपहर में निकल रहा था। जब जुलूस शिव मंदिर के पास पहुंचा तो इसमें शामिल युवक उल्टे-सीधे नारे लगाने लगे और इस्लामिक झंडा लहराने लगे। मना करने पर डीजे का साउंड और तेज कर दिया गया।
जुलूस में शामिल युवक रेगुलेटर पर इस्लामिक झंडा लगाकर फोटो के साथ वाट्सएप पर स्टेटस लगा दिया। प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। दो युवकों को हिरासत में लिया गया है। शांति व्यवस्था कायम है। वायरल वीडियो की गहनता से जांच की जा रही है। पूरे घटनाक्रम पर नजर रखी जा रही है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपी की है।