फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हाईटेंशन तार से टकराया लोहे का पाइप, दो मजदूरों की मौत, तीन झुलसे

Sun, 26 May 2024 03:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रहसू बाजार(कुशीनगर)। लक्ष्मीपुर महंथ गांव में कब्रिस्तान के पास खेत में बोरिंग करते समय ऊपर से गुजरे हाईटेंशन तार में लोहे का पाइप टकरा गया। दो मजदूरों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन मजदूर झुलस गए। घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। मजदूरों के परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना के एक घंटे बाद पहुंची पुलिस पर लोगों ने नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन

चौराखास थाना क्षेत्र के जनूबी पट्टी गांव के दुबे पट्टी टोला निवासी रवींद्र कुशवाहा (50), छोटे लाल प्रसाद (35), बुधन (50), पंचम प्रसाद (42), लाल बहादुर (45) के साथ शनिवार को लक्ष्मीपुर महंथ गांव में एक व्यक्ति के खेत में बोरिंग करने गए थे। जमीन में पाइप डालने के दौरान ऊपर से गुजरे हाईटेंशन तार से पाइप टकरा गया और करंट लगने से मौके पर बुधन और छोटेलाल की मौत हो गई। वहीं, रवींद्र कुशवाहा, पंचमलाल, बहादुर बुरी तरह से झुलस गए। घटना के बाद मौके पर गांव वालों की भीड़ जुट गई। एंबुलेंस से लोग घायलों को फाजिलनगर सीएचसी पर लेकर पहुंचे। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पंचमलाल की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद गांव वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों ने नाराजगी जताई तो पुलिसकर्मियों ने चुनाव में व्यस्तता बताकर लोगों को शांत कराया। सीओ जितेंद्र कालरा ने बताया कि बोरिंग करते समय लोहे का पाइप हाईटेंशन तार से टकराने से हादसा हुआ है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें