फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दुदही में निजी अस्पतालों की जांच से हड़कंप

Thu, 05 Feb 2026 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
दुदही सीएचसी में आशाओं को समझाते प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. अमित राय। स्रोत-सोशल मीडिया   
विज्ञापन
दुदही। डिप्टी सीएमओ व प्रभारी चिकित्साधिकारी ने संयुक्त रूप से बुधवार को दुदही बाजार के पांच अस्पतालों का निरीक्षण किया। अस्पतालों का कागजात एवं रजिस्ट्रेशन ठीक मिला। कुछ कमियां मिलने पर सुधार करने की हिदायत दिया गया। जबकि अवैध रूप से अस्पताल संचालित करने वालों में भगदड़ मच गई, अपनी शटर गिरा कर भाग निकले।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक एक व्यक्ति ने दुदही क्षेत्र के अवैध अस्पतालों की शिकायत किया था। जिस शिकायत का संज्ञान में लेकर डिप्टी सीएमओ डॉ. अवधेश कुशवाहा, प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. अमित राय ने दुदही बाजार के राहत हॉस्पिटल, आयुषी हॉस्पिटल एवं अमन क्लिनिक, मंगलम हॉस्पिटल, महंथ शिवानंद हॉस्पिटल की जांच किया। इसमें सभी हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन सही पाया गया। कुछ कमियां मिलने पर सुधार लाने का निर्देश दिया गया। अवैध अस्पताल चलाने वालों में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें