पडरौना। शहर के अंबे चौक पर बृहस्पतिवार की सुबह नाले में एक 40 वर्षीय युवक का शव मिला। सूचना पर आई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम में डॉक्टरों ने युवक की मौत की वजह पानी में डूबने से बताई। युवक के मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गया है।
शहर के अंबे चौके पास नाले में बृहस्पतिवार की सुबह युवक का शव देख लोगों ने शोर मचाया। सूचना पर आई कोतवाली पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकाल कर उसकी पहचान कराई तो उसकी पहचान पडरौना कोतवाली क्षेत्र के पटेरहा निवासी 40 वषी दीपक कुमार उर्फ टुनटुन रूप में हुई। पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के लिए भेजते हुए युवक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। इस संबंध में कोतवाल ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि दीपक नशे का आदी थी। वह नशे में होने चलते नाला में गिर गया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिर्पोट में पानी में डूबने और नशे में होने की पुष्टि हुई है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।