फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अफवाह से पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़

Mon, 18 May 2026 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुकरौली। क्षेत्र में डीजल और पेट्रोल खत्म होने की अफवाह से रविवार को लोगों में हड़कंप मच गया। सोशल मीडिया और आपसी चर्चाओं के जरिए फैली भ्रामक सूचनाओं के कारण बड़ी संख्या में लोग पंपों पर जरूरत से ज्यादा ईंधन भरवा लगे। कई पंपों पर लंबी कतारें लग गईं और अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो गई।
विज्ञापन


सुकरौली सहित आसपास के इलाकों के पेट्रोल पंपों पर सुबह से ही दोपहिया और चारपहिया वाहनों की भीड़ देखी गई। कई लोग वाहनों के अलावा गैलन और डिब्बों में भी डीजल-पेट्रोल भरवाते नजर आए। अचानक बढ़ी भीड़ के चलते आम ग्राहकों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।

पंप संचालकों का कहना है कि डीजल और पेट्रोल की कोई कमी नहीं है। अफवाह के कारण लोग अनावश्यक रूप से अधिक खरीदारी कर रहे हैं। इससे कृत्रिम संकट जैसी स्थिति बन रही है। स्थानीय प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि ईंधन की आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है और किसी प्रकार की कमी नहीं है। लोगों से संयम बनाए रखने और केवल आवश्यकता अनुसार ही पेट्रोल-डीजल लेने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें