कसया/पकवाइनार। प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने मंगलवार को निर्माणाधीन औद्योगिक भवन का जायजा लिया। अधिकारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने की हिदायत दी। उन्होंने महापरिनिर्वाण मंदिर में तथागत बुद्ध का दर्शन-पूजन कर चीवर अर्पित किया। उन्होंने राष्ट्र के विकास और समृद्धि की कामना की। राज्यमंत्री ने विश्वकर्मा मंदिर में भी पूजन-अर्चन किया।
होटल पथिक निवास में भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, कुशीनगर विधायक पीएन पाठक, हाटा विधायक मोहन वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, दिनेश गुप्ता, सुशील शर्मा, आद्या पांडेय, संजीव सिंह सिब्लू, जिला पंचायत सदस्य नीतीश यादव, अमरजीत कुशवाहा आदि ने राज्यमंत्री का स्वागत किया।
राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए संकल्पित है। सरकार की योजनाओं से समाज के सभी वर्गों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा दो-तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि योगी सरकार युवाओं और महिलाओं को उद्यमिता से जोड़ने के लिए लगातार काम कर रही है। प्रदेश का युवा अब रोजगार मांगने वाला नहीं, बल्कि दूसरों को रोजगार देने वाला बन रहा है। उन्होंने विश्वकर्मा समाज से एकजुट होकर भाजपा के पक्ष में समर्थन देने का आह्वान किया।
सुभाष नगर वार्ड में आयोजित कार्यक्रम में विश्वकर्मा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवती विश्वकर्मा, जिलाध्यक्ष छोटेलाल वर्मा, चंदन विश्वकर्मा, जितेंद्र विश्वकर्मा, राम मनोहर विश्वकर्मा, संयोजक डॉ. छेदी शर्मा, एडवोकेट भगवती शर्मा, जनार्दन शर्मा, कन्हैया शर्मा, जगदंबा शर्मा, राम जनक शर्मा, विनोद शर्मा और राजेश शर्मा सहित अन्य लोगों ने राज्यमंत्री का अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद सिसवा-महंथ में जितेंद्र विश्वकर्मा के नेतृत्व में राज्यमंत्री का स्वागत किया गया। उन्होंने यहां औद्योगिक इकाई का निरीक्षण किया। इस दौरान विभागीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
एमएसएमई राज्य मंत्री का किया स्वागत
सुकरौली। एमएसएमई राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा के कुशीनगर में प्रथम आगमन पर रामपुर सुकरौली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कार्यक्रम का नेतृत्व विधायक मोहन वर्मा एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष रामप्रवेश कश्यप ने किया। कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर तथा माल्यार्पण कर मंत्री का अभिनंदन किया और उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।राज्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है। संवाद