पकड़ियार बाजार। कोटवा ग्राम पंचायत में मनमाने तरीके से निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। बगैर वित्तीय स्वीकृति के ही करीब 26 लाख रुपये की लागत से अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कराया जा रहा है। मामला सार्वजनिक होने के बाद बीडीओ ने जांच के निर्देश दे दिए हैं।
ग्राम पंचायत कोटवा में बाड़ी नदी के किनारे अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कराया जा रहा है। लेकिन इसके निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृति नहीं लिया गया है। ग्राम पंचायत की तरफ से अंत्येष्टि स्थल पर भवन की दीवार खड़ी करा दी गई है। कोटवा ग्राम पंचायत में ही ब्लाॅक मुख्यालय होने के बावजूद कनीकी प्रक्रिया को नजरंदाज कर आधा कार्य करा दिया गया। नियमानुसार पहले तकनीकी स्वीकृति और जियो मैप टैगिंग के बाद ही निर्माण कार्य होता है। लेकिन इस कार्य में इन प्रक्रिया को नहीं अपनाया गया। यह मामला सार्वजनिक होने के बाद अब निर्माण कार्य में शामिल अधिकारी और अन्य जिम्मेदार लीपापोती का प्रयास करने में जुटे हैं, लेकिन बीडीओ के सख्त रुख अख्तियार करते हुए विभागीय जांच क निर्देश दिए हैं।
00
बगैर वित्तीय स्वीकृति के ही कार्य कराने मामला सत्य है। हमने मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है। निर्माण कार्य में शामिल सभी के खिलाफ पत्र जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। -उषा पाल, बीडीओ, नेबुआ नौरंगिया।