फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पशु तस्करों पर नकेल कसने के दिए निर्देश

Mon, 27 Apr 2026 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
कप्तानगंज थाने के मुख्य गेट पर बने बैरियर का औचक निरीक्षण करते एसपी केशव कुमार।स्रोत-सेशल मीडिय
विज्ञापन
कुशीनगर। अपराधियों और तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए एसपी केशव कुमार मिश्रा शनिवार की देर रात बैरियरों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से जानकारी लेने के बाद गुजरने वाले वाहनों की जांच कराई। उन्होंने कहा कि बिना जांच मालवाहनों को न जाने दें। खासकर, पिकअप की चेकिंग पर जोर दें।
विज्ञापन


एसपी कप्तानगंज के इंदरपुर, बभनौली पिकेट प्वाइंट को चेक किया। यह दोनों बैरियर महराजगंज और रामकोला थाना क्षेत्र के बार्डर को जोड़ता है। एसपी ने तैनात पुलिसकर्मियों का मिलान ड्यूटी रजिस्टर से किए। एसपी सख्त लहजे में पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि पिकेट प्वाइंटों पर ड्यूटी पर लापरवाही किसी तरह की बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पिकेट प्वाइंटों पर लाइट की व्यस्था करने और रिफ्लेक्टर लगाने का निर्देश दिया। इसके अलावा डायल 112 की सक्रियता को भी चेक किए। पशु और शराब तस्करी रोकने के लिए एसपी के निर्देश पर बिहार को जोड़ने वाले मुख्य मार्गों के अलावा ग्रामीण क्षेत्र से जाने वाले मार्गों पर 70 से अधिक पिकेट प्वाइंट बनाए गए हैं जहां रात को पुलिसकर्मियों की नियमित ड्यूटी लगाई जा रही है। पशु तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए जिले के पिकअप पर थानावार कोड नंबर भी अंकित कराया गया है, ताकि पिकअप को आसानी से ट्रेस किया जा सके। एसपी ने कहा कि सभी थानाध्यक्ष और हल्का दरोगा, सिपाही रात में गश्त बढ़ाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें