फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पुरानी रंजिश में मारपीट, पांच पर केस दर्ज

Mon, 27 Apr 2026 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। थाना क्षेत्र के साखोपार गांव में पुरानी रंजिश में घर में घुसकर मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट में महिलाओं समेत कई लोग घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित अर्जुन चौहान ने बताया कि शाम करीब चार बजे गांव के ही कुछ लोग पुरानी रंजिश में उनके दरवाजे पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके पिता को भी आरोपियों ने फावड़े और भाले से हमला कर घायल कर दिया। आरोप है कि इसके बाद हमलावरों ने दोबारा लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से लैस होकर घर पर धावा बोल दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें