फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरियादियों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

विज्ञापन
हाटा नगर पालिका में कान्हा गोशाला का निरीक्षण करते राज्यमंत्री संजय गंगवार।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
फरियादियों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने हाटा कोतवाली और कान्हा गोशाला का किया निरीक्षण
हाटा(कुशीनगर)। दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन रविवार को प्रदेश के गन्ना और चीनी उद्योग राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने हाटा कोतवाली और नगरपालिका हाटा के कान्हा गोशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस प्रशासन को फरियादियों की समस्या का त्वरित समाधान कराने के निर्देश दिए।
निर्धारित समय से करीब चार घंटे देरी से हाटा कोतवाली पहुंचे राज्यमंत्री को पुलिसकर्मियों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद राज्यमंत्री फरियादी कक्ष गए। कोतवाल ने बताया कि एक महिला फरियादी आई थी। उसकी समस्या का समाधान करने के लिए महिला सिपाही के साथ टीम भेज दी गई है। राज्यमंत्री ने पारिवारिक मामलों में सुलह कराकर परिवार को एकजुट कराने पर जोर देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी धवल जायसवाल ने राज्यमंत्री को बताया कि थानों में निरुद्ध वाहनों को रखने के लिए अलग से एक स्टोर परिसर की योजना बनाई गई है। जमीन और चहारदीवारी के बजट के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। इसके बाद राज्यमंत्री नगरपालिका के कान्हा गोशाला पहुंचे। वहां मौजूद गोवंशों को गुड़ और केला खिलाया। उनके चारा और अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें