अहिरौली बाजार। क्षेत्र के गांव खुरहुरिया में बुधवार को विकास कार्यों की जांच की गई। जांच अधिकारी ने जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजने की बात कही।
खुरहुरिया निवासी अरुण कुमार ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में ग्राम सभा में हुए मनरेगा कार्य, नाली निर्माण, इंटर लाकिंगं, पोखरी की सफाई, शौचालय निर्माण समेत अन्य विकास कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने क्रीडाधिकारी रवि कुमार निषाद की अगुवाई में दो सदस्यीय जांच टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए। बुधवार को जांच करने पहुंचे क्रीड़ाधिकारी ने नाली निर्माण व इण्टर लाकिंगं कार्य की जांच की। आरईडी विभाग के जेई के अनुपस्थित होने की वजह से जांच पूरी नहीं हुई। उन्होंने ग्राम प्रधान धर्मेंद्र मद्धेशिया से मनरेगा से हुए कार्यो का विस्तृत प्रपत्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिए। जांच अधिकारी ने बताया कि शिकायत पर जांच की गई है। संबंधित जेई की जांच के बाद जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा।
इस दौरान ग्राम पंचायत सचिव ह्दयनारायण, शिकायतकर्ता अरुण कुमार, अहिरौली बाजार एसआई गिरिजेश यादव, नंदलाल यादव, शीतभवन प्रसाद, अंगद कुमार, लल्लन, रामदीन, शैलेश कुमार भारती, रामप्रताप, सुदर्शन, आदित्य पटेल, महेंद्र कुमार भारती, गंगोत्री देवी, मोहरी देवी, फूलगेना देवी आदि मौजूद रहीं।