मंसाछापर/कप्तानगंज। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के पटहेरिया आबादकारी निवासी सैयद अंसारी के पुत्र रिजवान बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। वह मंसाछापर स्थित नेहरू इंटर कॉलेज में हाईस्कूल (10वीं) की परीक्षा देने जा रहे थे। इसी दौरान जटहां बाजार थाना क्षेत्र के पडरौना–महदेवा मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास स्थित चौराहे पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रिजवान के पैर में फ्रैक्चर हो गया। स्थानीय लोगों ने उसको मेडिकल कॉलेज कुशीनगर पहुंचाया। बताया जा रहा है कि दूसरी बाइक का चालक भी परीक्षा देने जा रहा था। उसका नाम नहीं पता चल सका। उसे अन्य बाइक सवार अस्पताल ले गए। एसओ आलोक यादव ने बताया कि उन्हें जानकारी नहीं है। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी सबीर अली हाईस्कूल की परीक्षा देने बाइक से परीक्षा केंद्र के लिए जा रहा था। पचार चौराहे के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। सबीर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे भी मेडिकल कॉलेज भेजा गया। संवाद