फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नवाचार आज की जरूरत, प्रदर्शनी सशक्त माध्यम

Thu, 25 Sep 2025 03:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। राष्ट्रीय इंटरमीडिएट काॅलेज भुजवली प्रमुख (खड्डा) में बुधवार को कक्षा नौ से लेकर 12 तक के छात्राें के द्वारा लगाए गए विज्ञान प्रदर्शनी में नवाचार के नए आयाम देखने को मिले। प्रधानाचार्य डॉ. देवेन्द्र मणि त्रिपाठी ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि नवाचार आज की सबसे बड़ी जरूरत है और प्रदर्शनी इसके लिए एक सशक्त माध्यम है। उन्होने छात्रों की प्रतिभा की सराहना की और उन्हें भविष्य में भी नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में होम सुरक्षा, बिना किसी ऊर्जा स्रोत के फाउंटेन, लेजर आधारित बहुउद्देशीय छड़ी, सुरक्षा हेतु हेलमेट जिसको लगाए बिना गाड़ी स्टार्ट नहीं होगी, रेन अलार्मिंग सिस्टम आदि मॉडल प्रमुख थे।
विज्ञापन

कृष्णा चौहान, अनुज सिंह, जूली सिंह, धीरज भारती, सेजल मद्धेशिया, नन्दनी, शैलेन्द्र निषाद आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें