गोड़रिया। क्षेत्र में बुधवार को परिषदीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन कम्पोजिट स्कूल जंगल सिसवा बीएन सिंह टोला परिसर में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। दौड़ के प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में अमरजीत (50 मीटर), बिट्टू (100 मीटर), शाहबाज (200 मीटर) और राहुल (400 मीटर) प्रथम रहे। बालिक वर्ग में सायरा (50 मीटर), शबनम (200 मीटर) और सुमन (400 मीटर) विजेता रहीं। ब्लाॅक व्यायाम शिक्षक अमित श्रीवास्तव, बीईओ डा. प्रभातचंद राय आदि उपस्थित रहे।