फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हर पल हादसे के साये में रहते हैं मासूम, स्कूल से गुजरा है एचटी तार

Thu, 18 Dec 2025 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विद्यालय से गुजरा हाई टेंशन तार।संवाद
विज्ञापन
मथौली। कस्बा स्थित संविलियन प्राथमिक विद्यालय, रानीपार हरैया स्थित प्राथमिक विद्यालय और क्षेत्र के गांव नान्हू मुंडेरा स्थित परिषदीय विद्यालय भवन के उपर से बिजली का हाईटेंशन तार गुजरा है। इससे शिक्षक और छात्र-छात्राओं में हादसा की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं मध्यान्ह अवकाश में स्कूल परिसर में खेलते है। तेज हवा के चलने से तार आपस टकराते हैं, जिससे तार के टूटकर गिरने का भय बना रहता है। इससे होने वाली अनहोनी की आशंका से शिक्षक और अभिभावक चिंतित रहते हैं। विरेंद्र लाल श्रीवास्तव, जीतन, लालजी, रामप्रवेश, वीरू, सुनील, सुग्रीम आदि अभिभावकों का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर हर समय चिंता बनी रहती है।
जब तक बच्चे स्कूल से घर नही आ जाते तब तक मन घबराया रहता है। इस संबंध में प्रभारी प्रधानाध्यापक हरिहर प्रसाद ने बताया कि विद्यालय परिसर के ऊपर से होकर गुजरे हाई-बोल्टेज तार की समस्या से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। लेकिन उनकी तरफ से अभी तक इसको हटाने के लिए कोई निर्देश नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें