खड्डा। खेत की ओर जा रही एक युवती के साथ छेड़छाड़ व मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एससीएसटी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि मंगलवार को वह रेलवे लाइन के पास खेत की ओर जा रही थी। इसी दौरान अनिल चौरसिया निवासी छितौनी बाजार थाना हनुमानगंज ने रास्ते में रोककर उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी और गन्ने के खेत में चलने का दबाव बनाने लगा। युवती के इनकार करने पर आरोपी ने जबरन उठाकर ले जाने की धमकी दी। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। किसी तरह जान बचाकर युवती घर पहुंची।