सिंघा पट्टी गांव के सामने बच्ची को ठोकर मारकर भाग रहे निजी बस की पीछा कर पडरौना में शीशा तोड़ते
मंसाछापर। बिहार से गोरखपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से सिंघापट्टी की पांच वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।
परिजन उसे पडरौना के एक निजी अस्पताल ले गए। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद गांव के लोगों ने पीछा कर बस काे पकड़ लिया। बस को कोतवाली लाया गया।
बृहस्पतिवार को दोपहर सिंघापट्टी गांव निवासी धर्मेंद्र की पांच वर्षीय बेटी प्रगति परिजनों के साथ खेत से घर लौट रही थी। उसी दौरान बिहार से गोरखपुर की तरफ जा रही बस की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे पडरौना के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है।
उधर घटना के बाद मौके पर मौजूद गांव के लोगों ने बस को दौड़कर पडरौना में पकड़ लिया। सूचना पर आई पडरौना कोतवाली पुलिस बस को कब्जे में लेकर थाने ले गई। कोतवाल ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि बस की चपेट में आने से घायल बच्ची का इलाज चल रहा है। बस कोतवाली में खड़ी है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।