पडरौना। माघी कोठिलवा गांव के वेदप्रकाश मिश्र बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में अनशन पर बैठ गए। उनका आरोप था कि नौ मार्च को राष्ट्रपति व डीएम को संबोधित मांग पत्र एडीएम को सौंपा था। इसके बावजूद मांग पत्र पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इनकी मांगों में प्रमुख तौर पर रसोई गैस की कीमत में वृद्धि वापस लेने, 1997-98 का पडरौना चीनी मिल पर बकाया रकम दिलाने, गोस्वामी तुलसीदास इंटर कॉलेज के हाईस्कूल की परीक्षा से वंचित हुए विद्यार्थियों की परीक्षा कराने, एयरपोर्ट से नियमित उड़ान शुरू कराने, इनकमिंग कॉल निशुल्क करने की मांग शामिल है। संवाद