फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तड़प रहे थे घायल टेंपो सवार, तमाशबीन बने रहे लोग

Sun, 02 Feb 2025 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फाजिलनगर। फाजिलनगर-बाघौचघाट मार्ग पर रविवार दोपहर दो बजे पटहेरवा थाना क्षेत्र के अशोगवा गांंव के पास एक गाड़ी से बचाने में टेंपो पलट गई। इसमें सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और सड़क पर तड़पने लगे।
विज्ञापन

मौके पर घायल तड़प रहे थे, जबकि जुटे लोग एंंबुलेंस को सूचना देने के बाद तमाशबीन बने रहे। इस दौरान फाजिलनगर की तरफ आ रहे रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड भीड़ का देखकर रुके तो लोगों ने बताया कि एंबुलेंस को सूचना दी गई है। हादसे में सभी लोग घायल हो गए हैं। इस पर विधायक अपनी गाड़ी से खुद घायलों को सीएचसी पर पहुंचाया, जहां से मेडिकल कॉलेज कुशीनगर डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। बेलवा कारखाना से सवारी बैठाकर कर रविवार को एक टेंपो चालक फाजिलनगर आ रहा था। अभी वह पटहेरवा थाना क्षेत्र के अशोगवा गांव के सामने पहुंचा था कि दोपहर करीब दो बजे सामने से तेज गति आ रही दूसरी गाड़ी को साइड देने के दौरान टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे उसमें सवार मोतीलाल प्रसाद (50) पुत्र ओली प्रसाद, विमलावती देवी (40) पत्नी वीरेंद्र प्रसाद, इसरावती देवी (45) सभी निवासी बेलवा कारखाना थाना चौराखास तथा एक अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक को मामूली चोटें आईं हैं। घायलों को लोगों ने टेंपो से बाहर निकालकर सड़क पर लेटाया और एंबुलेंस को फोन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें