फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एचआईवी-एड्स से बचाव की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुकरौली। ब्लाॅक सभागार में शनिवार को एचआईवी-एड्स जागरूकता को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। लोगों को एचआईवी संक्रमण के कारण, बचाव, जांच और उपचार की जानकारी दी गई। कार्यशाला का शुभारंभ डॉ. धर्मेंद्र तिवारी ने किया।
विज्ञापन

मास्टर ट्रेनर अकबर अली ने बताया कि असुरक्षित यौन संबंध, संक्रमित रक्त, संक्रमित सुई या सिरिंज के इस्तेमाल तथा संक्रमित मां से बच्चे में एचआईवी का संक्रमण हो सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि हाथ मिलाने, साथ बैठने, भोजन करने या मच्छर के काटने से एचआईवी नहीं फैलता है।
उन्होंने बताया कि एचआईवी की जांच निश्शुल्क और गोपनीय होती है। संक्रमण की पुष्टि होने पर एंटी रेट्रोवायरल थेरेपी और एआरटी की दवाएं भी निश्शुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं। नियमित उपचार और चिकित्सकीय परामर्श से संक्रमित व्यक्ति सामान्य जीवन जी सकता है। गर्भवती महिलाओं से समय पर जांच कराने, सुरक्षित रक्त का इस्तेमाल करने और सुई-सिरिंज साझा न करने की अपील की गई।शिव कुमार पांडेय, एलटी केके सिंह, सीएचओ प्रीति सिंह, आशा सुनीता व अन्नू को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बीडीओ राजेश यादव, एपीओ आलोक यादव, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें