फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मजदूर पाठशाला में दी गई योजनाओं की जानकारी

Sat, 27 Dec 2025 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। शहर के एक होटल में श्रमिक सुविधा केंद्र की तरफ से मजदूर पाठशाला का आयोजन हुआ। इसमें भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की तरफ से श्रमिकों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

जिला समन्वयक रामवृक्ष गिरि ने कहा कि उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की तरफ से श्रमिकों के लिए जन्म से मृत्यु तक कई योजनाएं संचलित की जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ लेकर श्रमिक अपनी आर्थिक स्थिति बदल सकते हैं।
प्रशिक्षक संदीप कुमार मल्ल ने श्रम विभाग की तरफ से मजदूरों के लिए संचालित योजनाएं, पंजीयन की प्रक्रिया, पात्रता आदि की जानकारी दी। इस दौरान वरुण कुमार राय, पवन यादव, जालंधर, सुनैना, मनीष, हरदेव प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें