पकवा इनार। राजकीय बौद्ध संग्रहालय कुशीनगर की तरफ से वर्मी बुद्ध विहार में चल रहे पांच दिवसीय भारतीय संस्कृति अभिरुचि पाठ्यक्रम व्याख्यान का रविवार को समापन हुआ। इस दौरान प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर उनका उत्साहर्द्धन किया गया।
शुभारंभ म्यांमार के राजदूत उ जो ऊ ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। राजदूत को उपनिदेशक राजकीय बौद्ध संग्रहालय डाॅ. यशवंत सिंह राठौड़ ने पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। मुख्य वक्ता काशी हिंदू विश्वविद्यालय के पुरातत्व विभाग की प्रोफेसर सुजाता ने भारतीय संस्कृति के समृद्ध इतिहास और विविधता रेखांकित किया। उन्होंने विशेष रूप से बुद्ध की दार्शनिकता को भारतीय संस्कृति के तारतम्य में समझाया। राजदूत ने पाठयक्रम व्याख्यानमाला में शिरकत करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर हौसला बढ़ाया। अंत में तेजप्रताप शुक्ल व तरुण शुक्ल ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया। इस दौरान धीरेंद्र मिश्रा, दिनेश दुबे, नसीरुद्दीन, ललित आदि मौजूद रहे।