फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नगर में हर्षोल्लास के साथ मना स्वतंत्रता दिवस, गूंजे देशभक्ति के तराने

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिले में स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास पूर्ण वातावरण में मनाया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम व पुलिस लाइन में एसपी और विकास भवन में सीडीओ ने ध्वजारोहण कर पौधरोपण किया। इसके बाद अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संविधान की मर्यादा के प्रति निष्ठा का संकल्प लिया।
विज्ञापन

डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि जब हम अपने अधिकारों की बात करते हैं, तो हमें अपने कर्तव्यों को भी प्राथमिकता देनी चाहिए। पहले कर्तव्य, फिर अधिकार की भावना को अपने जीवन एवं कार्यशैली का हिस्सा बनाएं। उन्होंने जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रह्लाद प्रजापति की उपस्थिति को गौरव एवं सौभाग्य का विषय बताते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का संघर्ष एवं त्याग सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। डीएम ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रह्लाद प्रजापति समेत जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को अंगवस्त्र एवं मिष्ठान देकर सम्मानित किया।
इस दौरान एडीएम वैभव मिश्रा, वरिष्ठ कोषाधिकारी सुनील कुमार यादव आदि मौजूद रहे। इसी तरह विकास भवन परिसर में सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव, डीआईओएस कार्यालय में डीआईओएस श्रवण कुमार गुप्ता, बीएसए कार्यालय में बीएसए अनिल कुमार सिंह, एआरटीओ कार्यालय में एआरटीओ डॉ. दिलीप गुप्ता, उद्यान विभाग कार्यालय में जिला उद्यान अधिकारी कृष्ण कुमार, खेल कार्यालय में उपक्रीड़ाधिकारी प्रवेश कुमार रावत, मेडिकल कॉलेज कुशीनगर में प्राचार्य, डॉ. केपी गाेंड़, उदित नारायण पीजी काॅलेज में प्रोफेसर ममता मणि त्रिपाठी, उदित नारायण इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य अरविंद सिंह, स्योबाई कमला देवी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य मुकुल शुक्ल, हनुमान इंटर कॉलेज में प्रबंधक मनोज सारस्वत व प्रधानाचार्य शैलेंद्र दत्त शुक्ल ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन

80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिजर्व पुलिस लाइन के क्वार्टर गार्ड पर एसपी केशव कुमार ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने पुलिस अधिकारी और पुलिस कर्मियों को देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति कर्तव्यनिष्ठा व समर्पण की भावना को और सुदृढ़ करने का संकल्प दिलाया। इसके बाद गृह मंत्रालय भारत सरकार की तरफ से अति उत्कृष्ठ, उत्कृष्ठ सेवा सम्मान चिन्ह पाने वाले अधिकारी और कर्मचारियों को प्रशंसा चिन्ह/प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें