फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गंडक का बढ़ा दबाव, छितौनी तटबंध पर तेज हुई धारा

Tue, 21 Jul 2026 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
भैसहा गाँव के पास छितौनी तटबंध के किलोमीटर 8.800के पास टकराती गंडक
विज्ञापन
खड्डा। नेपाल में बारिश के बाद गंडक नदी का जलस्तर और डिस्चार्ज बढ़ने से क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा तंत्र पर दबाव बढ़ गया है। सोमवार को भैंसहा गेज स्थल पर नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु से 20 सेंटीमीटर ऊपर है। तटबंध के किलोमीटर 8.651 से 8.800 के बीच नदी की धारा तेज होने व बैक रोलिंग से ठोकर के पास लगाए गए पत्थरों से भरे करीब चार जाली (लांचिंग एप्रन) नदी में लांच हो गए। बाढ़ खंड के अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन


सोमवार सुबह आठ बजे वाल्मीकिनगर बैराज से गंडक नदी में 1.11,500 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था, जो सुबह 10 बजे बढ़कर 1.21,500 क्यूसेक हो गया। शाम चार बजे तक डिस्चार्ज इसी स्तर पर बना रहा। साथ ही भैंसहा गेज स्थल पर सुबह आठ बजे जलस्तर 95.00 मीटर (चेतावनी बिंदु) था, जो शाम चार बजे बढ़कर 95.20 मीटर हो गया।
उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष अक्टूबर में इसी स्थान पर तेज कटान के कारण गंडक नदी तटबंध के बेहद करीब पहुंच गई थी। कटान रोकने के लिए इस वर्ष यहां करीब आठ करोड़ रुपये की लागत से पुनर्स्थापना और सुरक्षा कार्य कराया गया है, हालांकि कुछ कार्य अभी भी शेष है।इधर लगातार हो रही बारिश के कारण छितौनी तटबंध के कई स्थानों पर ऊपरी हिस्से में रेनकट भी बन गए हैं। जबकि तटबंध से जुड़े गांवों के लोगों की नजर अब नदी के बढ़ते जलस्तर और प्रशासन की तैयारियों पर टिकी हुई है।
विज्ञापन

बाढ़ खंड के उपखंड अधिकारी (एसडीओ) मनोरंजन कुमार ने बताया कि जाली का लांच होना सुरक्षा व्यवस्था का ही हिस्सा है। एप्रन इसी उद्देश्य से बनाया जाता है कि कटान होने पर वह नदी में बैठकर एक मजबूत सुरक्षा दीवार का काम करे। इससे घबराने की जरूरत नहीं है, विभाग लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें