पडरौना। सहालग सीजन के चलते मशरूम की मांग बढ़ गई है। अब शादी-विवाह व मांगलिक कार्यक्रमों में पनीर के साथ-साथ अब मशरूम ने भी अपनी खास जगह बना ली है। यह वृद्धि सामान्य सीजन से करीब 20 से 30 प्रतिशत तक दर्ज की गई है, जिससे उत्पादकों व विक्रेताओं चेहरे खिले हुए हैं।
मांगलिक कार्यक्रमों के चलते कैटरिंग व्यवसाय में मशरूम की मांग बढ़ गई है। स्थानीय बाजारों में थोक और फुटकर दोनों ही स्तरों पर मशरूम की खपत हो रही है। विक्रेताओं के मुताबिक शादियों में मशरूम की मांग बढ़ने से उन्हें लाभ हो रहा है।
मौजूदा समय में मशरूम 250 से 300 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। वहीं, पैकेट बंद बटन मशरूम की फुटकर बिक्री भी बहुत बढ़ गई है। सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि शादियों के मुहूर्त वाले दिनों में स्टॉक सुबह होते ही थोड़ी देर में खत्म हो जा रहा है।