गंगुआ बाजार। तमकुहीराज कस्बे के रामलीला मैदान में आयोजित चार दिवसीय ऑल इंडिया महिला व पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता में शुक्रवार को दो पालियों में चार टीमें खेली। पहले मैच में तमकुहीरोड व दूसरे मुकाबले में तमकुहीराज की पुरुष टीमें विजेता रही।
ऑल इंडिया महिला व पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन के मुकाबले में पुरुष वर्ग के चार टीमें दो पालियों में आमने - सामने हुई। मैच के मुख्यअतिथि सपा नेता जाकिर हुसैन व व्यापारी बृजकिशोर गुप्ता संयुक रुप से रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरु कराया।
पुरुष वर्ग पहला मुकाबला तमकुहीरारोड व देवरिया के रुद्रपुर के बीच खेला गया। तमकुहीरोड़ की टीम पहले हाफ में एक गोल मार विपक्षी टीम पर बढ़त बनाई जो अंत तक क़ायम है। मध्यांतर के बाद रुद्रपुर की टीम मैच में वापसी का प्रयास करती रही लेकिन सफलता नहीं मिली और अंत में तमकुहीरोड़ की टीम 1—0 से मैच जीत अगले दौर में प्रवेश कर गई। दूसरा मुकाबला तमकुहीराज व फाजिलनगर के पुरुष वर्ग के बीच खेला गया। तमकुहीराज की टीम ने मध्यांतर तक तीन गोल मार मैच में निर्णायक बढ़त हासिल कर ली। मध्यांतर के बाद तमकुहीराज की टीम ने दो गोल दाग कर 5-0से मैच जीत लिया। इस दौरान हेमंत सिंह पटेल, संजय सिंह पटेल, धर्मेंद्र मद्धेशिया, अनिल पटेल, अवनीश पटेल, गोरख तिवारी, अमन आर्या, दिनेश शर्मा, बबलू सिंह आदि मौजूद रहे।