फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: वॉलीबाल में बटेसरा और कबड्डी में कसया की टीम बनी विजेता

Sat, 24 Jan 2026 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। मेरा युवा भारत कुशीनगर की तरफ से कसया क्षेत्र के खोहिया स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में शुक्रवार को ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजन हुआ। इसमें वॉलीबार, कबड्डी, दौड़ आदि प्रतियोगिता हुई। इसमें विजेता टीम और प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रियेश तिवारी ने वॉलीबाल टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। इसमें खोहिया की टीम को हराकर बटेसरा की टीम विजेता घोषित हुई। इसके बाद हुई 400 व 200 मीटर महिला वर्ग की दौड़ में सलोनी कुशवाहा ने प्रथम, अराध्या ने द्वितीय व संजू ने तृतीय स्थान हासिल किया।
वहीं 400 मीटर पुरुष वर्ग की दौड़ में राजन राजभर प्रथम, अनूप कुशवाहा द्वितीय, जिगर सिंह तृतीय स्थान पर रहे। इसके बाद हुई बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में कसया की टीम हाटा को पराजित कर विजेता घोषित हुई। विजेता खिलाड़ियों को उप निदेशक पंचायत हिमांशु शेखर ठाकुर, डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शिनी, क्रीडाधिकारी रवि कुमार निषाद, श्रम प्रवर्तन अधिकारी अलंकृता उपाध्याय ने पुरस्कृत किया। अंत में आयोजक जिला युवा अधिकारी सचिन कुमार ने संभी अतिथियों के प्रति आभार जताया। इस दौरान नंदलाल कुशवाहा, अनिरुद्ध कुशवाहा, डॉ. सरिता गुप्ता, प्रीति सिंह, जयराम कुशवाहा, विभूति कुशवाहा, हिमांशु कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें