फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सिरसिया कला में आग, दो घरों के सामान जले

विज्ञापन
विज्ञापन
नेबुआ नौरंगिया। स्थानीय ब्लॉक के सिरसिया कला गांव के सीताछपरा टोला के दो घरों में आग लगने से लाखों के सामान जलकर राख हो गया। तीन मवेशी भी झुलस कर बुरी तरह जख्मी हो गए। सिरसिया कला गांव के सीताछपरा टोला में प्रभास तिवारी के पुत्र अनिरुद्ध तिवारी व जनार्दन तिवारी रहते हैं। इनके घर में शनिवार की रात में आग लग गई। आग की चपेट में आने से अनिरुद्ध तिवारी की एक भैंस व जनार्दन तिवारी की दो गाय झुलसकर जख्मी हो गईं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, तब तक घर में रखा गृहस्थी का सामना अनाज व कपड़ा सहित कीमत सामान जलकर राख हो गया। इसकी सूचना के बाद रविवार को ग्राम प्रधान, सचिव और लेखपाल घर पहुंचे और आग से हुए नुकसान का जायजा लिया। आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें