फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हथियार के बल पर किशोरी को अगवा किया, रास्ते में दुष्कर्म की कोशिश

Mon, 12 Jan 2026 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में सो रही 16 वर्षीय किशोरी को अगवा करने का मामला सामने आया है। किशोरी के घर दूसरे गांव का युवक रात में बाइक से पहुंचा और हथियार के बल पर जबरन उसे बाइक पर बैठाकर लेकर चल दिया। यह देख घर वाले आवाक रह गए।
विज्ञापन

आरोप है कि बाइक सवार युवक ने रास्ते में किशोरी के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की, लेकिन गश्त पर निकली पुलिस को देख युवक किशोरी को छोड़कर भाग निकला। किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। रामकोला थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि थाना क्षेत्र के पगार खास गांव का रहने वाला अजीत 6 जनवरी की 12 बजे रात में बाइक से मेरे घर पहुंचा। उस समय मैं सो रही थी। जबरदस्ती बाइक पर चलने को कहा, मैंने मना कि तो उसने हथियार के बल पर गाड़ी पर बैठा लिया। रास्ते में वह दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा, इस दौरान गश्त पर निकली पुलिस पहुंच गई। इसके बाद मैं घर पहुंची।
किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है। थानाध्यक्ष धनवीर सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। किशोरी का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया जा रहा था, गश्त पर निकली पुलिस को देख आरोपी भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें