फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कुशीनगर में आरएसएस के जिला सह संघ चालक के बेटे की हत्या, आंख फोड़ी

Sat, 30 Aug 2025 02:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
उत्कर्ष सिंह। फाइल फोटो 
विज्ञापन
कुशीनगर। कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में शुक्रवार की शाम को खेत में पशु चराने के विवाद को लेकर दबंगों ने आरएसएस के जिला सह संघ चालक के बेटे व अखिल भारतीय गहरवार क्षत्रिय महासभा के जिला संगठन मंत्री उत्कर्ष सिंह (40) की हत्या कर दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस को गांव वालों ने बताया कि उत्कर्ष को घेरकर पहले खेत में पीटा गया। जान बचाने जब भागा तो गांव तक पीछा कर पहुंचे हमलावरों ने धारदार हथियार से उसकी आंख फोड़ दी और कान तक काट दिया। ग्रामीणों के अनुसार पुलिस के पहुंचने तक हत्यारोपी युवक का गला दबाकर बैठे रहे। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। चौथे की तलाश की जा रही है।

सेमरा गांव निवासी इंद्रजीत सिंह आरएसएस के जिला सह संघ चालक हैं। शुक्रवार को वह कसया गए थे। उनके छोटे पुत्र और अखिल भारतीय गहरवार क्षत्रिय महासभा के जिला संगठन मंत्री उत्कर्ष सिंह घर पर थे। शाम को किसी ने उन्हें खेत में पशुओं के चरने की सूचना दी। वह तत्काल खेत की ओर गए। खेत में पशुओं को चरते देख पास में झोपड़ी डालकर रहने वाले परिवार से इस पर एतराज जताया। इसे लेकर बहस हुई, जो मारपीट में बदल गई।
विज्ञापन


इंद्रजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि गांव के ही कन्हई यादव के चार बेटे वहां झोपड़ी डालकर रहते हैं। पशु उन्हीं की थे। चारों ने मिलकर उत्कर्ष पर हमला कर दिया। वह जान बचाने के लिए भागे तो पीछे से चारों ने फरसे और लाठी-डंडे लेकर दौड़ा लिया। गांव में घेर लिया और सिर, चेहरे, आंख और शरीर पर कई जगह गंभीर वार कर दिए। मौके पर पुलिस पहुंची तो चारों आरोपी वहीं मौजूद थे। सीओ डॉ. अजय कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों के बयान लिए। फॉरेंसिक टीम ने मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। इंद्रजीत सिंह ने इस मामले में सच्चिदानंद यादव, श्रीनिवास यादव, देवेन्द्र यादव व ज्ञान यादव पुत्रगण कल्हई यादव के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें