फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: विद्यालयों की अब निर्धारित होगी स्वच्छता रैंकिंग, तैयारी तेज

Sat, 30 Aug 2025 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। ग्राम पंचायतों की तर्ज पर अब सभी विद्यालयों की भी स्वच्छता रैंकिंग निर्धारित की जाएगी। इसमें उच्च रैंकिंग वाले विद्यालयों को राज्य और केंद्र सरकार की तरफ से पुरस्कृत भी किया जाएगा। इसके लिए विद्यालयों को एसएचवीआर (स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग) पोर्टल या मोबाइल एप पर 30 सितंबर तक स्व-मूल्यांकन रिपोर्ट जमा करना होगा।
विज्ञापन

महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने प्रदेश के जिलाधिकारियों को जारी पत्र में विद्यालयों का स्वमूल्यांकन कराते हुए निर्धारित पोर्टल पर नामांकन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। शिक्षा मंत्रालय के निर्देश पर इस वर्ष से स्वच्छ और हरित विद्यालय रेटिंग की शुरुआत की गई है। इसमें यू-डायस प्लस कोड वाले सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, आवासीय विद्यालय, अल्पसंख्यक संस्थान, केंद्र से संचालित विद्यालय सहित निजी और सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों का मूल्यांकन पांच प्रमुख बिंदुओं स्वच्छता और सफाई, पर्यावरणीय स्थिरता, व्यवहार परिवर्तन, समावेशी वातावरण और उत्कृष्टता पर किया जाएगा। इसके आधार पर उन्हें राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें