फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कसया में विद्युत संविदा कर्मियों ने उपकेंद्र पर दिया धरना, साैंपा ज्ञापन

Wed, 07 Jan 2026 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
एसई राकेश मोहन से वार्ता करते विद्युत संविदा कर्मी। स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
कसया। केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर विद्युत संविदा मजदूर संगठन के बैनर तले मंगलवार को एक दिवसीय धरना आंदोलन आयोजित किया गया। इसी क्रम में विद्युत संविदा कर्मचारियों द्वारा अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर बिजली घर पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

विद्युत संविदा मजदूर संगठन की जिला कमेटी ने अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण मंडल कुशीनगर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने स्पष्ट किया कि संविदा विद्युत कर्मी लंबे समय से उपेक्षा और शोषण का शिकार हैं।
बार-बार समस्याएं उठाए जाने के बावजूद विभाग और शासन स्तर पर कोई ठोस समाधान नहीं किया जा रहा है। ज्ञापन में संगठन की ओर से संविदा कर्मियों के नियमितीकरण, न्यूनतम वेतन की गारंटी, ईपीएफ एवं ईएसआई की समुचित सुविधा, लंबित बकाया भुगतान जैसी प्रमुख मांगें रखी गईं। जिला सचिव अनिल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें