फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ बचाव कार्य में लापरवाही हुई तो होगी कार्रवाई : जलशक्ति मंत्री

Fri, 20 Jun 2025 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री ने शुक्रवार की शाम बाढ़ खंड के अभियंताओं के साथ विरवट कोन्हवलिया में चल रहे बाढ़ बचाव कार्य की तीन परियोजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने मौजूद अधिकारियों को बचाव कार्यों को मानक के अनुसार कराते हुए निर्धारित समय पर पूरा करने का निर्देश दिए। किसी प्रकार की लापरवाही होने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने गोरखपुर बाढ़ खंड के अधीक्षण अभियंता जेपी सिंह, एक्सईएन एमके सिंह, एसडीओ दीपरतन सिंह के साथ परियोजनाओं का निरीक्षण किया। जलशक्ति मंत्री ने मौजूद अधिकारियों से तटबंधों पर होने वाले संभावित खतरे के बारे में जानकारी ली।
उन्होंने मानक के अनुसार बचाव कार्य कराने के निर्देश देते हुए कहा कि बाढ़ व कटान की समस्या बांध के साथ किनारे बसे एक बड़ी आबादी की सुरक्षा से जुड़ा है, इसलिए बांध बचाव कार्य को निर्धारित समय के भीतर पूरा कराएं। उन्होंने चेताया कि बचाव कार्य में किसी भी स्तर लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एसडीएम ऋषभ देवराज पुंडीर, बाढ़ खंड के जेई रमेशधर दुबे, जेई सुनील यादव, जेई विनोद शर्मा माैजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें