दीवानी न्यायालय कसया के परिसर में मंगलवार को अधिवक्ताओं ने कुशीनगर सीट से नवनिर्वाचित विधायक के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया। बार एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक को प्रदेश के मंत्रिमंडल में जगह देने की मांग की गई।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि रजनीकांत मणि त्रिपाठी की जीत से अधिवक्ताओं का सम्मान बढ़ा है। अधिवक्ताओं को उम्मीद है कि उनकी समस्याएं अब सदन और सरकार तक पहुंचेंगी तथा जल्दी ही उनका निराकरण भी होगा। अधिवक्ता अवधेश पांडेय ने कहा कि रजनीकांत की सहजता से अधिवक्ताओं के साथ ही आम लोगों को भी अपनी बात कहने में सहूलियत होगी। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन त्रिलोकीनाथ श्रीवास्तव ने कहा कि जनता ने अच्छे लोगों का चुनाव करके सराहनीय प्रयास किया है। इस कार्यक्रम को रवींद्र मणि त्रिपाठी, असलम लारी, चंद्रशेखर गोविंद राव, मनोज पांडेय, अंबरीश चौबे आदि ने भी संबोधित किया। अंत में रजनीकांत मणि ने इस जीत के लिए आभार व्यक्त किया।
संचालन अधिवक्ता संजय मिश्र ने किया। इस दौरान पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष उमेश चंद दत्त राय, कोषाध्यक्ष आनंद राय, रविंद्र मणि, विनोद जायसवाल, एखलाक अहमद लारी, गौरीशंकर तिवारी, राकेश श्रीवास्तव, वामाचरण पांडेय, अरविंद पाठक, संजय राय, हरिकेश तिवारी, संदीप शाही, देवेंद्र पति तिवारी, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, वाल्मीकि राय समेत सभी अधिवक्ता मौजूद रहे।