फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सुबह उमस भरी गर्मी, दोपहर बाद बारिश से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। बीते एक सप्ताह से मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को सुबह से निकली धूप और नमी के कारण उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया। दोपहर तक पंखे-कूलर भी बेअसर दिखे लेकिन दोपहर बाद अचानक काले बादल आए और तेज बारिश शुरू हो गई। इसके बाद रूक-रूक कर कई बार बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया। लोगों को चिलचिपी गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिन की शुरुआत धूप के साथ हुई। सुबह 11 बजे तक तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया। नमी 75 प्रतिशत से ज्यादा होने के कारण उमस ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। बाजार और दफ्तरों में लोग पसीने से तरबतर दिखे। दोपहर बाद बदला मौसम और दोपहर 12 बजे कुछ देर बूंदाबादी हुई लेकिन 12:30 बजे फिर से आसमान में बादल छाए और हल्की हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। लगभग 30 मिनट तक बारिश हुई। इसके बाद शाम करीब सात बजे शहर समेत आसपास के इलाकों में झमाझम बारिश शुरू हो गई। कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के प्रभारी डॉ. पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और पश्चिमी विक्षोभ के कारण जिले में बारिश हुई है। अगले 24 घंटे में जिले के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बारिश होने से उमस में भी कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें