फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हत्या के आरोप में होटल में तोड़फोड़, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 30 May 2024 03:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। नगर के सबया निवासी युवक की मंगलवार को मुंबई में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने गांव के एक होटल संचालक पर हत्या का आरोप लगाते बुधवार को होटल में तोड़फोड़ की। घर वालों का आरोप है कि होटल संचालक से जमीन का विवाद है और इसका मुंबई में कारोबार है। इसी दुश्मनी में युवक की हत्या कराई है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर के वार्ड नंबर 15 वीर सावरकर सबया निवासी रमायन निषाद ने तहरीर दी है कि गांव के ही किशोर निषाद अपनी पत्नी के नाम से कुशीनगर में होटल चलाता है। इसका मुंबई में भी कारोबार है। होटल संचालक से उनका जमीन का विवाद है। उनका पुत्र संतोष कुमार निषाद (30) विदेश जाने के लिए 20 मई को पासपोर्ट जमा करने मुंबई गया था। आरोप है कि वहां मंगलवार को होटल संचालक ने संतोष कुमार निषाद की हत्या करा दी।
होटल संचालक किशोर कुमार का कहना है कि आरोप निराधार है। घटना की निष्पक्ष जांच करा ली जाए। लोगों ने मेरे होटल में तोड़फोड़ की है। मना करने पर कर्मचारी से दुर्व्यवहार किया। इसकी भी जांच कर कार्रवाई की जाए। सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि मुंबई के शिवाजी नगर थाने का मामला है। वहां युवक का शव कमरे में फंदे से लटका मिला है। वहां की पुलिस पोस्टमार्टम करा रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें