फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबकारी विभाग ने तोड़ीं 15 भट्ठियां, 80 लीटर कच्ची शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
आबकारी विभाग ने तोड़ीं 15 भट्ठियां, 80 लीटर कच्ची शराब बरामद
विज्ञापन

पडरौना। डीईओ की अगुवाई में आबकारी विभाग की टीम ने भैसहां हेतिमपुर में कच्ची शराब के एक ठिकाने पर छापा मारा। वहां कच्ची शराब की 15 भट्ठियां तोड़ी गईं और 80 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। दो व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया।
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी राजवीर सिंह ने बताया कि आबकारी विभाग और प्रवर्तन गोरखपुर की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को भैसहा हेतिमपुर में कच्ची शराब की 15 भट्ठियां तोड़ीं। वहां से 80 लीटर कच्ची शराब बरामद किया। छह हजार किलोग्राम लहन भी बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि कच्ची शराब के दो धंधेबाजों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस छापेमारी में आबकारी निरीक्षक सत्येंद्र प्रताप, पीयूष विक्रम, आरक्षी विजय कुमार सोनकर, आशुतोष पाठक, जयप्रकाश आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें